Tips for Healthy Life in Hindi – निरोगी जीवन जीने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके

Tips for Healthy Life in Hindi: इंसान आजकल के दौर मे इतना व्यस्त है। कि उसको अपने सेहत के बारे मे भी सोचने का समय नही मिलता है। निरंतर वो भागमभाग जिन्दगी मे अपना समय व्यस्त करता चला जा रहा है । यही जीवनशैली ही सबसे बडा कारण है कि व्यक्ति समय से पहले या तो रोग से ग्रसित हो जाता है या फिर बूढा हो जाता है। परंतु हमे इस बात का पता भी है। और होना भी चाहिए कि स्वास्थ हमारा सबसे बडा धन है। और इसकी देख रेख भी करना हमारा धर्म है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे Health Tips in Hindi और निरोगी जीवन जीने के 6 Tips for Healthy Life in Hindi के बारे मे बताने जा रहे है। जिसका निरंतर रूप से पालन करने से व्यक्ति एक स्वस्थ्य जीवन शैली जी सकता है।

6 Tips for Healthy Life in Hindi

आईये कुछ टिप्स आपको बताते है ये टिप्स आपको फ़िट रखने मे सहायक सिद्ध होंगे –

1 – योग

अगर आप को स्वस्थ रहना है। तो आप अपने दिनचर्या मे योग को शामिल करे जो आप को स्वस्थ रखने मे बहुत सहायक होगा। योग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति को गम्भीर से गम्भीर बिमारी मे भी आराम मिल सकता है। इसिलिए आप नियमित रूप से योग करना शुरु करे मगर ध्यान रहे योग करने की शुरुवात किसी योग्य प्रशिक्षक के बिना ना करें। क्योकि योग्य गुरु ही इसका सही से मार्गदर्शन करेगा कि आप के लिए कौन सा योग उपयुक्त रहेगा। योग को शुरु करने से पहले आपको इसके बारे मे जानना जरूरी है।

2 – उपवास

अक्सर आप लोग देखते होंगे कि व्यक्ति अपने खान – पान मे विशेष रुचि रखता है। मगर उसको यह नही पता की ज्यादा मसालेदार खाना उसके लिए दिक्कत हो सकती है। व्यक्ति को सप्ताह मे एक बार उपवास जरूर रखना चाहिए क्योकि उपवास रखने से आप का हेल्थ थोडा अपडेट हो जाता है। जिससे आपकी पाचन शक्ति मे सुधार के साथ – साथ आपका Health भी थी रहता है।

3 – हेल्दी डाइट

आप को एक हेल्दी डाइट लेने की जरुरत होती है। अगर आप अपने जीवन को निरोगी रखना चाहते है। हेल्दी डाइट का मतलब आप के शरीर को कब कितना किस चीज़ की जरुरत है। उतनी मात्रा आप को उस चीज़ की जरूर लेनी चाहिए। अपने दैनिक दिनचर्चा मे पूरे तरीके से एक Healthy diet chart चार्ट तैयार करे और उसको प्रतिदिन फालो करें।

4 – पर्याप्त पानी जरूरी

अगर आप अपने आप स्वस्थ रखना चाहते हो तो आपके लिए पानी की मात्रा भी जरूरी है। पानी शरीर की ज्यादा से ज्यादा समस्या का उपाय है। पाचन तंत्र और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है।

5 – नींद जरूरी

आजकल के इस भागदौड मे लोग काम के पीछे अपनी नींद को भी पूरा नही कर पाते जोकि शरीर के लिए नुकसानदायाक है उसका परिणाम धीरे – धीरे लोगो को मिलने लगता है। इसलिए आप ये सुनिश्चित करे कि आप के लिए 7 से 8 घंटे की नींद ले क्योकि इतने घंटे की नींद स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है।

6 – नियमित रूप से आप डाक्टर की निगरानी मे रहे 

इन सब चीज़ो के साथ – साथ आपको अपने परिवारिक डाक्टर या किसी योग्य चिकित्सक के सम्पर्क मे रहना भी जरूरी है। समय – समय पर डाक्टर के द्वारा बताये गये चीज़ो को फालो करते रहे तथा आवश्यकता होने पर अपने शरीर का चेकअप भी करवाते रहे।

Body Fitness Tips Hindi

आईये हम आपको कुछ ऐसे Body Fitness Tips Hindi बिंदु के बारे मे बतायेंगे जिसका सही से पालन आप को हेल्दी रखने मे मदद कर सकता है –

1 – भोजन को हमेशा चबाकर खाये।
2 – भोजन का अपनी जरुरत के हिसाब से ही सेवन करें।
3 – रात का खाना एकदम ना के बराबर खाना चाहिए।
4 – तली, भुनी एवं मसालेदार चीज़ो के सेवन से बचना चाहिए।
4 – भोजन की मात्रा संतुलित रखे तथा भोजन के साथ सलाद आदि का सेवन जरूर करें।
5 – ज्यादा नमक और ज्यादा चीनी के सेवन से भे बचें।
6 – खाने के बाद ग़ुड का इस्तेमाल करें ग़ुड पाचक होता है।
7 – भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटना नही चाहिए।
8 – भोजन का एक निश्चित समय चिन्हित करें उसी समय पर भोजन करें।
9 – बाहरी चीज़े जैसे जंक फ़ूड आदि चीज़ो के सेवन से बचें।
10 – अंकुरित अनाज़ को अपने फूड मे शामिल करें।
11 – हरी भरी सब्ज़ी व हरे साग के सेवन करें।
12 – पर्याप्त पानी जरूर पिए
13 – नियमित रूप से डॉक्टर के सम्पर्क मे रहें
14 – स्वस्थ वजन बनाए रखें
15 – रात में अच्छी नींद लें
16 – सुबह जल्दी उठने की आदत डाले
17 – सुबह – सुबह खाली पेट एक गिलास पानी जरूर पिये
18 – पैदल जरूर चले
19 – किसी उंची जगह या फिर सीढियो का प्रयोग करें
20 – नाश्ता आपका हेल्दी होना चाहिए

इन सभी टिप्स का अगर आप जीवन मे सही से पालन करते है। तो यह सारे तरीके आप को स्वस्थ्य रखने मे बहुत सहायक होंगे। और आप एक निरोगी और हेल्दी जीवन जी सकते है।

Disclaimer-: Hindimesoch.in ब्लॉग मे प्रकाशित किसी भी पोस्ट अथवा चित्र का अधिकारिक दावा नही करता है | अगर इस ब्लॉग मे पोस्ट से सम्बंधित किसी भी लेखन या वीडियो पर आपका कॉपीराइट दिखता है तो हमसे सम्पर्क करें | उक्त सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया जायेगा | इस लेख से सम्बंधित कोई भी जानकारी अमल मे लाने के लिये संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.