सुखी जीवन जीने के 14 सरल तरीके – Sukhi Jeevan Jeene Ke Tarike

नमस्कार दोस्तो आशा है आप सभी खुश और स्वस्थ होंगे। खुश रहना आपके जीवन जीने की कला को उत्तम बनाता है। जीवन के इस खेल मे उतार – चढाव आते रहते है। कभी सुख तो कभी दुख इसलिए हमको किसी मे परिस्थिति मे मजबूती के साथ खडा रहना है विचलित बिल्कुल भी नही होना है। क्योकि प्रकृति का यही नियम है कि स्थिर कुछ भी नही है। समय और कर्म के साथ निरंतर जीवन मे बदलाव होता रहता है इसलिए बुरे समय को भी इस प्रतिक्षा मे व्यतीत करते रहो कि अब अच्छा समय आने वाला है।

आज यह पोस्ट हमारा जीवन जीने के तरीके के सम्बंध मे रहने वाला है। हम आपको अपने विवेक और व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बताने वाले है कि जीवन के कैसे जिया जाये? तथा जीवन जीने के तरीके क्या है? जिससे हम आसानी से कर्म करते हुए अपने जीवन को जीने मे समर्थवान बने।

1 – हमेशा सकारात्मक रहे

जीवन के हर मोड पर सकारात्मक रहे। परिस्थिति कैसी भी हो पर हमे सकारात्मक ही रहना है क्योकि सकारात्मकता से हमारे जीवन मे उर्जा की प्रप्ति होती है तथा हम आत्मविश्वास से भरे हुए रहते है।

2 – सुबह जल्दी उठने की आदत डाले

सुबह जल्दी उठने की आदत डाले क्योकि मैंने अक्सर देखा है कि बहुत कम लोग ही सुबह जल्दी उठते है। पर एक बार आप कोशिश करिए सुबह जल्दी उठने की आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

3 – खुलकर हंसो

हसना एक बहुत अच्छा स्वस्थवर्धक योग है। मन करे खुलकर हंसो और लोगो को भी हंसाओ इससे आपके जीवन जीने के रास्ते मे बहुत बल मिलेगा और आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

4 – बेकार की सोच से खुद को दूर रखे

जीवन अगर अच्छे से जीना है तो खुद को बेकार की सोच से अलग रखना होगा। क्योकि सोच इंसान का सबसे बडा शत्रु है और व्यक्ति के खुशहाल जीवन मे बाधक है। इसलिए जरूरी है कि बिना किसी मतलब वाली बातो से खुद का ध्यान हटाये और कोशिश करे कि दिल और दिमाग दोनो वहा से अलग करे।

5 – तनाव बिल्कुल ना ले

जीवन है तो कुछ ना कुछ समस्याये आती रहेंगी पर हर समस्या का समाधान भी उपस्थिति है इसलिए किसी बात को लेकर बेवजह तनाव ना ले अपने जीवन को तनावरहित जिये। तनाव आपके सुखद जीवन की रफ्तार को धीमा कर सकता है तथा आपके स्वास्थ को भी प्रभावित कर सकता है।

6 – दूसरे से ज्यादा उम्मीद ना करे

खुद के किये कर्म पर भरोसा रखे। आपके कठिन समय मे आप खुद ही अपने आप को सम्भाल सकते हो। दूसरे से कोई अपेक्षा रखना गलत है। इसलिए तुम खुद पर ही अपने भरोसे को कायम रखो।

7 – शुद्ध और पौष्टिक आहार ले

अच्छे स्वास्थ और अच्छे जीवन के लिए आप अपनी दैनिक दिनचर्या मे शुद्ध और पौष्टिक आहार शामिल करे। हमेशा उस आहार का चयन करे जो हमारे शरीर को जरुरत के हिसाब से विटामिन, प्रोटीन आदि प्रदान करे। आप आहार मे हरी सब्जिया, फल और अंकुरित अनाज़ आदि भी शामिल कर सकते है।

8 – पर्याप्त मात्रा मे नींद पूरी करे

उत्तम स्वास्थ और उत्तम जीवन के लिए सबसे पहले अच्छी नींद जरूरी है इसलिए कम से कम आप 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करे। नींद का असर आपकी रोज की दिनचर्या पर पडता है। अगर आपकी नींद पूरी नही है तो आप खुद को उर्जावान महसूस नही कर सकते है। कोशिश करे आप पूरी नींद ले अगर आप अपनी नींद पूरी करते है तो कुछ ही दिनो मे इसका असर आपको दिखाई पडने लगेगा।

9 – नियमित रूप से व्यायाम जरूर करे

कहते है ना कि “करो योग रहो निरोग” योग आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है। योग से आपका शरीर रोगमुक्त रहेगा जब शरीर रोगमुक्त तो जीवन तो वैसे ही खुशहाल रहेगा। कोशिश करे कि सुबह और शाम के कुछ समय योग के लिए निर्धारित करे। योग आपको फिट रखेगा भूख भी अच्छी लगेगी और नींद भी आपको अच्छी आ सकती है।

10 – दूसरे के बारे मे हमेशा अच्छी सोच रखे

आप दूसरे के बारे मे भी अच्छा सोचो कौन आपके बारे मे क्या सोचता है ये मायने नही रखता आप क्या सोचते है ये मायने रखता है। दूसरो के बारे मे अच्छी सोच आपके मन को भी अच्छा बनाती है। इसलिए जरूरी है कि कभी किसी के बारे मे गलत ना सोचे और ना ही किसी की तरक्की से कभी जले। ईश्वर से यही विनती करे कि सभी लोग सुखी और खुशहाल रहे।

11 – जीवन मे कुछ नया करने की सोचे

हर दिन कुछ ना कुछ जीवन मे नया करने की सोचे। क्योकि यह सोच आपको सबसे अलग बनायेगी और हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता रहेगा। उसमे आप अपने रुचि के अनुसार चयन कर सकते है। याद रखे जीवन मे अलग सोच और कुछ अलग करने की भूख ही एक दिन आपको सफलता के शिखर तक का सफर तय करायेगी।

12 – घर के बुजुर्गो के पास समय अवश्य दे

अच्छे जीवन के लिए अच्छे विचार और सोच का होना जरूरी है जो आपको किसी अनुभव प्राप्त व्यक्ति से ही मिल सकता है। घर के बुजुर्ग के पास जीवन के बहुत रहस्यो का खजाना होता है जो आपको बहुत कुछ सिखा सकता है। इसलिए जब भी आपको समय मिले तो अपना समय घर के बुजुर्गो के पास जरूर व्यतीत करे उनके पास सीखने को बहुत कुछ होता है।

13 – आपसी रिश्तो को मजबूत रखे

आपसी रिश्तो का मजबूत रहना भी आपको सुखद जीवन जीने का रास्ता दिखाता है। आपसी मतभेद और आपसी दूरियो को मिटाकर हमेशा रिश्तो को मजबूत बनाने की कोशिश करते रहे।

14 – साधारण जीवन जिऐ 

अपने जीवन साधारण तरीके से जीने की कोशिश करे बहुत दिखावा और जोश भरे जीवन जीने से दूर रहे। आपके जीवन की सादगी ही आपकी पहचान का कारण बन सकती है। कभी किसी चीज़ का दिखावा ना करे।

Disclaimer-: Hindimesoch.in ब्लॉग मे प्रकाशित किसी भी पोस्ट अथवा चित्र का अधिकारिक दावा नही करता है | अगर इस ब्लॉग मे पोस्ट से सम्बंधित किसी भी लेखन या वीडियो पर आपका कॉपीराइट दिखता है तो हमसे सम्पर्क करें | उक्त सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया जायेगा | कोई भी जानकारी को अमल मे लाने के लिये संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Hindimesoch.in इसकी पुष्टि नही करता है.