My Father Essay in Hindi – पिता पर निबंध

Father Essay in Hindi: पिता के नाम मे ही उसका अर्थ छिपा है। पिता वो ताक़त है। जो हर समय हमारा ढाल बनकर खडा रहता है। अगर हम कहे कि पिता के बिना जीवन का कोई अर्थ नही तो सही रहेगा क्योकि पिता का साथ जब तक है। तब तक हमे किसी प्रकार कोई समस्या नही रहती है तथा हम अपने जीवन को एकदम खुल के जीते है। आजकल के समय मे स्कूल मे भी बच्चो से Father Essay in Hindi मे लिखको आता है। आज इस अर्टिकल मे हम essay on father in hindi मे लिख रहे जो आपके बहुत काम आ सकते है तथा अपने बच्चो को भी इस लेख के माध्यम से पिता पर निबंध लिखने मे आसानी होगी।

My Father Essay in Hindi (100 शब्द मे)

पिता ही हमारा जन्मदाता और पोषणदाता भी होता है। पिता अपनी इच्छाओ को मारकर अपने बच्चो का ध्यान रखता है। बच्चे की अच्छी शिक्षा और दीक्षा मे महत्वपूर्ण रोल का निर्वाहन एक पिता ही करता है। एक पिता कितनी कठिनाई से अपने बच्चे तथा अपने परिवार का पालन करता है। एक पिता के लिए अपने बच्चो से बढकर कोई खुशी नही होती वह सदा ही अपने जीवन को बच्चो की खुशी मे ही समर्पित कर देता है। पिता अपना दर्द खुद सहनकर खुश रहने का नाटक करता है ताकि उनके परिवार और उनकी संतान को कोई दुख ना हो। एक पिता का त्याग वास्तव मे बहुत सराहनिये होता है।

My Father Essay in Hindi (200 शब्द मे)

पिता एक ऐसा व्यक्ति होता है। जो अपने बच्चो की खुशी के लिए बिना कुछ सोचे समझे अपनी खुशियो का त्याग कर देता है। एक पिता कभी भी स्वार्थी नही हो सकता वो हमेशा ही बच्चो की खुशी के बारे मे ही सोचता है। एक पिता से जो हो सकता है वो अपने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए करता है। पिता अपने परिवार के उत्तम भविष्य के लिए अपनी खुशियो का गला घोटकर दूसरो को खुशिया देने की कोशिश करता है। एक पिता अपनी कमाई से ज्यादा खर्च अपने परिवार के लिए करता है ताकि उसके परिवार को कभी दिक्कत ना हो। इतना सबकुछ करने के बाद भी पिता उपहास का पात्र भी बनता रहता है। पिता के उपर हम आंख मूंदकर विश्वास कर सकते है क्योकि वो कभी भी हमे गलत रास्ते पर नही जाने देगा। पिता का बलिदान शब्दो के माध्यम से बया कर पाना मुश्किल है। जन्म से लेकर जबतक पिता इस धरती पर रहता है वो चट्टान की भाति अपने परिवार के लोगो की जरुरतो का ध्यान रखता है। एक पिता के द्वारा किये गये उपकार का शब्दो के जरिये कह पाना असम्भव है। पिता हमारी आशा और विश्वास होता है। अपए परिवार की हर उम्मीदो पर खरा उतरने के लिए पिता कठिन से कठिन राह पर गुजरने के लिए भी तैय्यार हो जाता है।

See also  Essay on Women Empowerment in Hindi

Essay on Father in Hindi (400 शब्द से 500 शब्द मे)

एक पिता हमारे जीवन का वो महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं जिसके बारे मे बता पाना या समझ पाना मुश्किल होता है। एक पिता का संघर्ष, मेहनत, प्यार और त्याग हमें हमारे जीवन में एक सफल और योग्य बनाता है। हमारे जीवन मे क्या – क्या महत्वपूर्ण है? क्या करना है? कैसे जीना है? और अपने सपनो की मंजिल को कैसे पाना है इन सभी का बोध एक पिता के द्वारा ही कराया जाता है. पिता बहुत दयालु भी होता बेटे के द्वारा की गयी गलती को भी जल्दी से माफ भी कर देता है।

सभी लोग साथ छोड सकते है। लेकिन एक पिता किसी भी परिस्थिति मे साथ नही छोडता। जब भी हम कही अपने कर्तव्य मार्ग से भटकते है तो वो हमे सही रास्ता दिखाता है। एक पिता का एहसास एक बेटे को तभी होता है जब वो खुद एक पिता बनता है। तब उसे लगता है कि हमारे जीवन मे पिता कौन सा पात्र अदा करता है।

पिता अगर कभी गुस्सा भी होता है तो भी वो अपने गुस्से को काबू करके अपने दैनिक कर्म पर लग जाता है। एक पिता हमारे जीवन का सहारा होता है जब तक पिता का साथ रहता है। जीवन जिम्मेदारियो से मुक्त रहता है। लेकिन जब वो नही रहता है। तब हमे उसकी खाली जगह का एहसास होता है। अपनी जरुरतो को दरकिनार करके वो अपने परिवार की जरुरतो को प्राथमिकता देता है। चाहे जैसा दिन हो मौसम हो लेकिन एक पिता जवान की तरह अपने कर्तव्यपथ पर खडा रहता है ताकि उसके परिवार की खुशी पर कोई आंच ना आये।

See also  Essay on Raksha Bandhan in Hindi

हमने अक्सर देखा है। कि लोग बुढापे मे पिता का ध्यान नही रखते उनकी बातो को ध्यान से नही सुनते लेकिन एक पिता का पारिवारिक संचालन कभी गलत नही हो सकता है। तुम्हारी हर गलती को माफ करता है। एक बार नही बार – बार करता है ताकि उसका परिवार खुश रहे। एक पिता वो सब कुछ करता है जिससे उसका परिवार खुश रहे। गरीब होते हुये भी अपने बच्चो की पूरी जरुरतो को पूरा करने की कोशिश करता है। पिता हमको सभी समस्याओ से निकलने का रास्ता बताता है। पिता हमेशा हमारे हौसलो को बढाता है तथा हमेशा आगे बढने की सीख देता है। पिता सदैव प्रसंशा का पात्र होता है। मेरे पिता मेरी सारी समस्याओ का निवारण कर देते है। प्रिय पापा आप है तो हम है आप नही तो हम नही। मेरे पिता सदा ही हम लोगो का ख्याल रखते है वो हमारे परिवार के लिए भगवान है। पिता जी आप सदा ही खुश रहो ईश्वर आपको शक्ति दे ताकि आप हम लोगो के जीवन हमेशा खुशिया भरते रहो।