Months Name in Hindi – क्या आप हिंदी के 12 महीनो के नाम हिंदी व अंग्रेजी मे जानते है?

अंग्रेजी के महीने तो सबको आसानी से याद रहते है। परंतु Hindi Ke Mahine (हिन्दी के महीने) याद रखना थोडा सा कठिन रहता है. साल मे 12 महीने होते है। ( 12 Months Name in Hindi) जिनको आज के परिवेश मे सबको जानना जरूरी है. मैंने अक्सर कई गावों एवं शहरो मे देखा कि अभी भी साल के 12 महीने का नाम हिन्दी मे लोग नही जानते है.

आप लोगो के जानकारी के लिए नीचे दिए गये लेख के माध्यम से आप लोगो तक इसकी जानकारी पहुचाने की कोशिश कर रहा हूं। यह लेख आप लोगो के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। यहां पर 12 महीनो के नाम हिन्दी और अंग्रेजी दोनो मे विवरण के साथ देखेंगे।

क्रम स0हिंदी मास के नामअंग्रेजी नामदिनों की संख्या
1चैत्रMarch31
2वैशाखApril30
3ज्येष्ठMay31
4आषाढ़June30
5श्रावणJuly31
6भाद्रपदAugust31
7अश्विनSeptember30
8कार्तिकOctober31
9मार्गशीर्षNovember30
10पौषDecember31
11माघJanuary31
12फाल्गुनFebruary28/29
Months Name Table

Importance of the Months – इन सभी महीनो के महत्व जिनको जानना बहुत जरूरी है | 

इन सभी महीनो का अलग – अलग अपना महत्व है। हिंदू धर्म के लिए सभी महीने कुछ ना कुछ विशेष है। जिनको समझना हमे और हमारे पीडियो के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसके बारे मे भी सम्पूर्ण जानकारी जरूरी है समयानुसार इसकी जरुरत महसूस हो सकती है.

आइये थोडी सी जानकारी जो अत्यंत आवश्यक है उसके इस दिए गये बिंदु के माध्यम से क्लेयर कर रहे है –

चैत्र – चैत्र मास का आरम्भ हिंदू नववर्ष से शुरु होता है। यह महीना वसंत ऋतु की आगमन का महीना, इस महीने होली का त्योहार भी मनाया जाता है।

वैशाख – वैशाख मास में हनुमान जयंती और बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।

ज्येष्ठ – इस मास से गर्मी का प्रभाव बढ जाता है,। यहां से ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है।

आषाढ़ – यह मास वर्षा ऋतु का आगमन लेके आता है।

श्रावण – श्रावण मास बहुत पवित्र होता है, यह पूरा महीना भगवान शिव जी को समर्पित रहता है रक्षाबंधन, तीज, और महाशिवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाता है।

भाद्रपद – भाद्रपद महीने में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।

अश्विन – यह महीना हिंदू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस मास मे नवरात्रि और दशहरा का प्रमुख त्योहार भी मनाया जाता है।

कार्तिक – कार्तिक मास मे माता तुलसी की पूजा होती है तथा दीपावली का त्योहार भी कार्तिक मास मे ही मनाया जाता है।

मार्गशीर्ष – श्री गुरु नानक जी की जयंती और तुलसी जयंती भी मनाई जाती है।

पौष – पौष मास मे ठंड अधिक होता है इसी महीने क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जाता है।

माघ – लोहड़ी और मकर संक्रांति भी हिंदूओ का एक प्रमुख त्योहार है पूरी श्रद्द्धा और विस्वास के साथ लोग इसका आयोजन करते है। माघ मास मे ही यह मनाया जाता है |

फाल्गुन – फाल्गुन मास से ही मौसम का परिवर्तित हो जाना शुरु हो जाता है और लोगो को गर्मी का अहसास लगने लगता है। होली का त्योहार भी इसी महीने मनाया जाता है ।

महत्वपूर्ण जानकारी – फरवरी का महीना हर चार साल मे एक बार 29 दिन का होता है |

ऋतू के नाम

  • ग्रीष्म ऋतू
  • वर्षा ऋतू
  • बसंत ऋतू
  • शिशिर ऋतू
  • शरद ऋतू
  • हेमंत ऋतू

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप पूर्णता संतुष्ट हो गये होंगे, अगर आप हमे इस लेख से सम्बंधित कुछ सुझाव देना चाहते है तो हम आप के आभारी रहेंगे। आप सब का सहयोग ही हमारी ताक़त है |

धन्यवाद !