Monsoon Health Tips in Hindi – बारिश के मौसम मे स्वस्थ रहने के 10 आसन से टिप्स

प्रिय दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते है कि बारिश का मौसम आ गया है। बारिश का मौसम बेहद खूबसूरत और सुहाना होता है गर्मी के बाद बारिश आने से ही लोगो को गर्मी से राहत मिलनी शुरु हो जाती है। इस मौसम मे खाने – पीने का एक अलग ही मज़ा होता है। परंतु इन सबके के बीच बारिश मे मौसम मे हमे अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरुरत होती है। क्योकि ये मौसम सुहाना होने के साथ – साथ प्रकृति के मौसम मे बदलाव होने के कारण हमे खुद और अपने परिवार के स्वास्थ का भी ध्यान रखने की जरुरत होती है। अगर आप सावधानी नही रखोगे तो बीमार भी हो सकते हो।

आज इस लेख मे हम कुछ ऐसे ही टिप्स Monsoon Tips for Health in Hindi मे बताने जा रहे है। जिसको फालो करके आप भी स्वस्थ रह सकते हो तथा बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से भी बच सकते हो।

बारिश के मौसम मे स्वस्थ रहने के लिए कुछ आसन से टिप्स

1 – ज्यादा ठंडी चीज़ो से बचे

बदलते मौसम मे ज्यादा ठंडी चीज़ो के सेवन से परहेज़ करना चाहिए। बारिश के मौसम मे कोशिश करे कि ज्यादा ठंड चीज़ो का सेवन ना करे क्योकि ऐसा करने से आप बीमार हो सकते है।

See also  Summer Health Tips in Hindi - गर्मियो मे इन आसान 14 तरीको से रखे अपनी सेहत का ख्याल

2 – उबले पानी का सेवन करे

बारिश के मौसम मे मौसमी बिमारी का संकमण का खतरा अधिक रहता है। इसलिए बारिश के मौसम मे हो सके तो पानी उबाल कर रख दे और जब थोडा समान्य हो जाये तभी पानी का सेवन करे ऐसा करने से पानी बैक्टीरिया से मुक्त हो जायेगा और आपको शुद्ध पानी मिलेगा। क्योकि बारिश के बैकटीरिया ज्यादातर पानी मे ही पाये जाते है यदि आप सही पानी का सेवन करते है जो मौसमी बीमारी होने की सम्भावना बहुत कम रहती है।

3 – बार – बार हाथो को धोए

बारिश के मौसम मे सबसे जरूरी है। कि आप अपने हाथो को बार – बार साबुन से धोए क्योकि हाथो मे बैकटीरिया आ जाता है। और जब आप उन्ही हाथो से किसी चीज़ का सेवन करते है। तो वो बैकटीरिया आपके शरीर के अंदर जा सकता है। और आपको स्वास्थ सम्बंधी समस्या हो सकती है। इसलिए अपने तथा अपने परिवार के लोगो का हाथ साफ रखे।

4 – नियमित व्यायाम करे

वैसे तो व्यायाम हर मौसम के लिए जरूरी है परंतु बारिश के मौसम मे खुद को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम जरूर करे। अगर आप अपने आप को फ़िट रखना चाहते है तो व्यायाम बहुत जरूरी है। मौसमी बिमारी अक्सर इम्यून सिस्टम को कमज़ोर बना देती है। अपने इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने के लिए एक्सरसाइज़ बहुत जरूरी है। इसलिए एक्सरसाइज़ को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाये।

5 – खुले खाद्य पदार्थो के सेवन से बचे

बारिश के मौसम मे ये बहुत जरूरी है कि आप खुले खाद्य पदार्थो के सेवन से बचे। बारिश के मौसम मे बैकटीरिया अधिक फैलते है जो खुली चीज़ो पर अपना प्रभाव डालते है। उन्ही खुली चीज़ का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खाने की चीज़ कोई भी हो अगर वो खुले मे रखी हुई है तो उसके सेवन से आपको बचना है।

See also  Benefit of Carrot in Hindi - गाजर खाने के फायदे और नुकसान

6 – फलो का सेवन अधिक करे

मानसून मे भोजन से ज्यादा आप फलो का सेवन करे। मौसमी फलो का सेवन आपको होने वाले बैक्टीरिया संक्रमण से बचा सकता है। वैसे भी फल मे भरपूर मात्रा मे विटामिन पाये जाते है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। फलो का प्रतिदिन सेवन आप को कई सारी बिमारियो से बचा सकता है।

7 – गर्म पेय पदार्थ का उपयोग अधिक करे

जितना हो सके उतना गर्म पेय पदार्थो का सेवन करे। बारिश के मौसम मे गर्म पेय पदार्थ आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। गर्म पदार्थ आपके शरीर मे होने बैक्टीरिया संक्रमण को रोकने मे सहायक हो सकता है। काफी, चाय, सूप आदि आपके गले को भी आराम दे सकता है।

8 – मौसमी हरी सब्ज़ियो का सेवन करे

बारिश मे मौसम मे हरी मौसमी सब्ज़ियो का इस्तेमाल अधिक मात्रा मे करे ऐसा करना आपके स्वास्थ को लाभ पहुंचा सकता है तथा बिमार होने से भी बचा सकता है। हरी मौसमी सब्ज़ियो के घर ले जाये उसको अच्छे से धुलकर तथा अच्छे से पकाकर सेवन करे।

9 – बाहरी जंक फूड खाने से बचे

वैसे अक्सर बारिश के मौसम मे देखा गया है कि लोग घर का खाना छोडकर बाहरी जंक फूड का सेवन अधिक करते है क्योकि मौसम सुहाना होने के साथ – साथ लोगो को चटपटी चीज़ खाने का भी मन करने लगता है। परंतु ध्यान रखे स्वाद पर ना जाकर सेहत का चुनाव करे इसलिए बाहरी खुली चीज़े आदि का सेवन करने से बचे।

10 – घर मे साफ –सफाई का रखे ध्यान

शरीर के साथ – साथ आपको अपने घर की सफाई का भी विशेश ध्यान रखना है। घर मे अगर सफाई नही रखेंगे तो संक्रमण का खतरा अधिक बढ जाता है तथा सफाई आदि ना होने के कारण मच्छर आदि पनपने लगते है। जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। घर के आसपास भी सफाई रखे।

See also  Benefit of Carrot in Hindi - गाजर खाने के फायदे और नुकसान

Disclaimer-: Hindimesoch.in ब्लॉग मे प्रकाशित किसी भी पोस्ट अथवा चित्र का अधिकारिक दावा नही करता है | अगर इस ब्लॉग मे पोस्ट से सम्बंधित किसी भी लेखन या वीडियो पर आपका कॉपीराइट दिखता है तो हमसे सम्पर्क करें | उक्त सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया जायेगा | कोई भी जानकारी को अमल मे लाने के लिये संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Hindimesoch.in इसकी पुष्टि नही करता है.