जीवन की वास्तविकता पर सुंदर विचार – Life Reality Thoughts in Hindi

जीवन के महत्वपूर्ण और वास्तविक सच ही हमे जीवन की सच्चाई का बोध कराते है। महत्व्पूर्ण विचार से भी हमे जीवन जीने मे काफी सहायता मिलती है अगर हमे जीवन मे किसी का सही मार्गदर्शन मिले तो हम अपने जीने की कला को आसान बनाते है। आप जीवन मे जितनी सच्चाई से आगे बढेंगे उतनी ही असलियत का सामना आपको करना पडेगा। शब्द वो जाल होता है जो पूरी दुनिया पर अपना प्रभाव डालता है तथा जीवन मे घटित हर समस्याओ का समाधान भी होता। दोस्तो आज हम आप सब के लिए कुछ ऐसे ही सच्चाई से रुबरू कराने वाले विचार और कोट्स लेकर आये है जो आपको जीवन की वास्तविकता का बोध करायेंगे और साथ ही साथ आपके जीवन को सही दिशा मे ले जाने मे सहायक होंगे। Life Reality Thoughts in Hindi, Real Life Thoughts in Hindi, Reality Life Quotes in Hindi, Hindi Quotes on Real Life.

Short Life Reality Thoughts in Hindi

1 – जिस चीज़ को पाने मे आप पूरी लगन से लग जाते है
उस चीज़ को हासिल कराने मे पूरी कायनात लग जाती है।

2 – जीवन मे हमेशा सकारात्मक सोच रखो दूसरो देखकर जलो मत बल्कि उसकी बराबरी करने की कोशिश करो।

3 – लोग सम्मान आप का नही आपकी सफलता का करते है इसलिए एक सफल इंसान बनो यही समय की जरुरत है।

4 – जब कभी सांप घर मे दिखाई देता है तो लोग उसको डंडे मारते है लेकिन जब वही सांप शिवलिंग पर दिखाई देता है तो लोग उसको चमत्कार मानते है और उसकी पूजा करते है यही समय और परिस्थिति का खेल है।

5 – जो जैसा दिखता है वो वास्तव मे वैसा होआ नही है।

6 – सुख के सभी साथी होते है पर दुख मे कोई साथ नही देता सब साथ छोडकर चले जाते है।

See also  सकारात्मक विचार स्टेट्स - Positive Thoughts in Hindi

7- अच्छाई करने से हमेशा दिल और दिमाग साफ रहता है और सच बोलने से हमेशा दिल साफ रहता है।

8 – कठिन समय व परिस्थिति मे भी खुद पर सन्यम बनाये रखे समय तो हमेशा बदलता रहता है।

9 – रिश्तो की कद्र बस कुछ ही समय तक लोग करते है जैसे – जैसे रिश्ते पुराने होते जाते है वैसे – वैसे लोगो के रवैये भी बदलते जाते है।

10 – अपने समय का उपयोग अच्छे कर्म के लिए करो क्योकि यही अच्छा कर्म ही तुम्हे अच्छा और सुखद जीवन दे सकता है।

11 – लोग कहते है कि तुम संघर्ष करो हम तुम्हारा साथ देंगे पर अगर वो असल मे साथ देते तो संघर्ष आता ही नही।

12 – समय कैसा भी हो खुश रहना सीखो क्योकि आपकी खुशी औरो के भी खुशी का कारण बन सकती है।

13 – कर्म करते रहो फल का काम तुम्हारा नही है अगर कर्म अच्छे है तो उससे प्राप्त फल भी अच्छा ही होगा।

14 – हमेशा गरीबो और जरुरतमंदो की मदद करो यही अच्छा और वास्तविक जीवन है।

15 – खुद के परिश्रम पर भरोशा रखो कोई कुछ देने नही आता समय अच्छा है तो सब आयेंगे बुरे समय मे तो अपना भी साथ छोड चला जाता है।

16 – जीवन एक किताब की तरह है जितनी बार पल्टो नये पन्ने ही मिलेंगे।

17 – नये अवसर आते नही है हमे उन्हे लाना पडता है।

18 – भाग्य के भरोशे बैठना मूर्ख व्यक्तियो का काम है कठिन परिश्रम ही एक मात्र सफलता विकल्प है।

19 – ज्यादा किसी से उम्मीद मत रखो दूसरो से ज्यादा उम्मीद रखना भी दुखो का कारण बन सकता है।

20 – हमेशा अपने घर के बूढ बुजुर्गो की बात को ध्यान से सुने क्योकि उनके पास तुम्हारे जरुरत की बहुत चीज़े होती है।

See also  Success Formula - कामयाबी के 17 महत्वपूर्ण सूत्र

21 – जीवन एक संघर्ष है इसको इसी के अनुसार जीने की कोशिश करो।

22 – जीवन मे ऐसा भी वक़्त आता है जब तुम्हे जरुरत होती है अपनो की पर वो बिना देखे साथ छोड चले जाते है।

23 – मुश्किल समय तुमको खुद ही सम्भलना सिखा देंगी।

24 – जो हुवा है वो अच्छा हुवा और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा।

25 – इस जीवन मे ना कोई अपना है और ना ही कोई पराया।

26 – वक़्त के साथ हर जख्म भर जाता है।

27 – समय के साथ चलना सीखो यही समय की मांग है।

28 – अपनी जिंदगी मे कभी किसी के ऊपर कोई भरोशा ना करना क्योकि वक़्त आने पर लोगो के दिल और दिमाग दोनो बदल जाते है।

29 – किसी की सफलता को देखकर जलो मत बल्कि वहा तक वो कैसे पहुंचा है ये जानने की कोशिश करो।

30 – ईश्वर ने जितना दिया है उसी मे खुद को खुश रखो।

31 – कामयाब इंसान बनने के लिए दूसरो से प्रेरणा लो।

32 – संगत अच्छे लोगो के साथ रखो वो तुम्हे अच्छी बात बतायेंगे।

33 – कर्मपथ पर चलते – चलते तुम कभी पथ भ्रमित ना होना क्योकि अंधेरा खत्म होने के बाद ही प्रकाश आता है।

34 – मेहनत करके मंजिल के करीब जाओ।

35 – अपने जीवन का एक लक्ष्य जरूर निर्धारित करो लक्ष्यविहीन व्यक्ति कभी भी कामयाब नही हो सकता।

36 – अपने कमियो को कभी दूसरे के सामने उजागर मत करो क्योकि लोग तुम्हारी कमियो को ढूंढने मे ही समय बिता रहे है।

37 – नींद, भोजन त्यागो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त ना कर लो।

38 – उम्मीद की किरण कभी बुझने ना देना राह मे कांटे बहुत मिलेंगे उनसे बचके रहना।

See also  सकारात्मक विचार स्टेट्स - Positive Thoughts in Hindi

39 – कभी उदास ना होना असफलता पर क्योकि असफलता से ही हमे सफलता का स्वाद चखने को मिलता है।

40 – खुद को तब तक घिसते रहो जब तक निखर कर सामने ना जाओ।

प्रिय दोस्तो हमे आशा है कि आप लोगो को हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर हमारे इस लेख मे कोई त्रुटि आती है तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी है हम चीज़ो को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपका सहयोग और प्यार ही हमारी ताक़त है। अगर आप सभी के पास हमारे लेख से सम्बंधित कोई सुझाव है तो हमे जरूर बताये।

Disclaimer-: Hindimesoch.in ब्लॉग मे प्रकाशित किसी भी पोस्ट अथवा चित्र का अधिकारिक दावा नही करता है। अगर इस ब्लॉग मे पोस्ट से सम्बंधित किसी भी लेखन या वीडियो पर आपका कॉपीराइट दिखता है तो हमसे सम्पर्क करें। उक्त सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया जायेगा। कोई भी जानकारी को अमल मे लाने के लिये संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Hindimesoch.in इसकी पुष्टि नही करता है।