Heart Touching Ghazal in Hindi – यादगार गजलें

1. दिल पे उनकी चोट सहते ही रहे ,
फिर भी अपनी बात कहते ही रहे ,
राह मे रोडा बने पत्थर न कम ,
फिर भी झरने थे कि बहते ही रहे ||

2. कहते हो जिसे राम ये नंदलाल वही है |
सीता का संघाती वही, गोपाल वही है ||1||
उपर की तामझाम से भटको न मेरे यार ?
है माता आमिना का ये जो लाल वही है ||2||

3. उनके आने की खबर आई मगर |
वे पडे मुझको न दिखलाई मगर||1||
उनके दरवाजे पर दस्तक भी दिया |
हो सकी मेरी न सुनवाई मगर ||2||
अब अलग उनकी राह है |
चाह मे क्या कमी आई मगर ||3||
रात हो, दिन हो, सुबह हो, शाम हो |
याद आते आंख भर आई मगर ||4||
दूर वे मुझसे है, मै भी दूर हू|
डोलती है साथ परछाई मगर ||5||
सच है कुछ अनुबंध हमने थे किए |
हो न पाई उसकी भरपाई मगर ||6||

4. सबकी कोशिश है कि तुमको जान ले |
चाहती दुनिया तुम्हे पहचान ले || 1||
किंतु तुम अब तक अपरिचित ही रहे|
लोग जो चाहे समझ ले, मान ले ||
ज्ञात जो सम्बंध सागर – बूंद का |
तो क्यो ना उसका सही संज्ञान ले ||
मै तो हरपल हू, उसे एहसासता |
,मात्र वह एहसास है,यह जान ले ||
अरध – ऊरध मे, अगल मे बगल में |
सब जगह वो हैं, कहां प्रस्थान लें||
वो असीम,ससीम मैं, फिर क्या कहूं |
मेरी क्या औकात ? खुद अनुमान लें ||

5. आज तक उनसे मुकाबिल न हुआ |
लगता, मै मिलने के काबिल न हुआ ||
आदमी हूं, है कमी मुझमें मगर |
उनसे बे – रूख ये मेरा दिल न हुआ ||
छोडकर उनकी गली का रास्ता |
गैर की महफिल मे शामिल न हुआ ||
एक त्रेता में हुआ, ‘मैं’ दूसरा |
तीसरा कोई अजामिल न हुआ ||
मेरे दिल में उनके बस जाने के बाद |
दूसरा कोई भी दाखिल न हुआ ||
खो दिया दिया जीवन गुणा औ भाग में |
अन्त में कुछ भी तो हासिल न हुआ ||

See also  Ghazals in Hindi | 3 सुंदर हिंदी गजल गीत

6. छवि की दिव्य छटा फैलाए तुम्हे देखता हू |
उपर – नीचे, दायें – बायें तुम्हे देखता हू ||
मेरे प्राणो मे धडकन – सिहरन बन समा रहे |
अमा – बीच चंद्र्मा बसाए तुम्हे देखता हू ||
तेरी याद सताती, तुमको भूल नही पाता |
सभी ओर बाहें फैलाए तुम्हे देखता हू ||
नै हो चुका तुम्हारा जग से क्या लेना – देना |
अब कोई भी आए – जाए तुम्हे तुम्हे देखता हू ||
चाह रहा तेरी छाया मे जीना औ मरना |
आंसू के सौगात सजाए तुम्हे देखता हू ||

7. उनकी नजरो का इशारा हो गया |
जिंन्दगी भर का सहारा हो गया ||
हूं प्रवासी मैं, न कुछ मेरा यहां |
फिर भी अपना गाव सारा हो गया ||
साथ मे मेरे विरोधी थे सभी |
पर विरोधो मे गुजारा हो गया ||
जिसमे हम बंदी बनाए थे गए |
बंदीगृह वो हमको प्यारा हो गया ||
दूर भी हैं वे, निकट भी हैं वही |
आज इसका वारा – न्यारा हो गया ||

8. जिन्दगी का तार बज रहा |
खुशनुमा सितार बज रहा ||
जब से हम यहां है आ बसे |
तब से बार – बार बज रहा ||
है तो राम एक ही मगर |
राग पर, हज़ार बज रहा ||
सुबहो शाम सोते – जागते |
रात – दिन के पार बज रहा ||
रस उडेलता जहान मे |
सब तरफ है यार ! बज रहा ||
शीत उष्ण, जन्म – मृत्यु की |
डालता फुहार बज रहा ||
जाडा, गर्मी, वर्षा हो, बसंत |
रोज लगातार बज रहा ||

9. होने को मेरी उनसे मुलाकात तो हुई |
वो बात नही हुई मगर बात तो हुई ||
बुझ सकी ना प्यास पपीहे की सही है |
होने को मगर जोर की बरसात तो हुई ||
तारे भी रहे, चांद रहा, चांदनी रही |
आई न भले नींद मगर रात तो हुई ||
संघर्ष नही हमने किया खुद ही किसी से |
संघर्ष कराने की खुराफात तो हुई ||
खुद हमको खुदा है न मिला, औ न मिलेगा |
पर उसके फरिश्तो से मुलाकात तो हुई ||

See also  Ghazals in Hindi | 3 सुंदर हिंदी गजल गीत

10. निगाहें चार करना चाहते हो, किसी से प्यार करना चाहते हो |
गले मे बांधकर चट्टान भारी, समुंदर पार करना चाहते हो ||
लबादा ओढकर मजहब – धरम क, समजोद्धार करना चाहते हो |
सियासत को बना व्यवसाय साथी ! नया व्यापार करना चाहते हो ||

11. खुद से लडने मे पसीना आ गया |
गम पे काबू पा के जीना आ गया ||
अब बहारे चैत फागुन की नही |
जेठ का जलता महीना आ गया ||
ताक मे तूफान बैठे रह गये |
पार सागर के सफीना आ गया ||
तन को अब दुलरा रही ठन्डी हवा |
है निकट लगता मदीना आ गया ||
मय छुआ तक भी, न मयखाना गया |
फिर भी मुझको यार ! पीना आ गया ||
मयकसों के साथ मे रहते हुए |
मुझको पीने का करीना आ गया ||

12. लो खिली तीसी लहकती आ रही |
इत्र की शीशी महकती आ रही ||
रूप के सैलाब मे लहरा रही |
खुद जवानी ही बहकती आ रही ||
चमकती चपला, लरजती दामिनी |
यज्ञ की ज्वाला दहकती आ रही ||
सूर्ख पट के पंख है लहरा रहे |
वो परिंदे – सी चहकती आ रही ||
मन न वश मे है, न सुधि तन की रही |
यम – नियम – संयम गहकती आ रही ||

13. हैं बहुत दिन हुए हमको आये हुए |
काल के गाल मे घर बनाये हुए ||
गल के मारे अकेले हमी तो नही |
और भी तो है गम के सताये हुए ||
‘वक़्त की है कमी’कहना है मात्र छल |
आलसी हैं ये बाधा बनाए हुए ||
गैर का वक़्त हमसे न कम कीमती |
व्यस्तता अपनी हम व्यर्थ गाये हुए ||

See also  Ghazals in Hindi | 3 सुंदर हिंदी गजल गीत

14. झूम – झूम कर चली आज पुरवाई सारी रात |
कसमस यौवन लिए कली अगडाई सारी रात ||1||
तारों के सरगम पर रही थिरकती शशिबाला |
नभ ने चांदी चारों ओर लुटायी सारी रात ||2||
दूर देश के मीत ! खिले पंकज की खुशबू – सी |
याद तुम्हारी भीनी – भीनी आई सारी रात ||3||
उसने करवट बदल – बदल पल से समझौता कर |
व्याकुलता छाती पर बांध, बिताई सारी रात ||4||

लेखक – स्व. डा0 शिवनारायण शुक्ल “प्रवक्ता हिंन्दी”