कंप्यूटर पर हिन्दी मे निबंध – Essay on Computer in Hindi

कम्प्यूटर आज के युग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आज की टेक्नोलॉजी आदि को समझने के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक हो गया है कम्प्यूटर को आज के युग मे बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र मे देख लो चाहे शिक्षा, ऑनलाइन, बैंक, दुकान आदि सभी जगहो पर इसकी अनिवार्यता हो गई है। मतलब बिना कम्प्यूटर के कोई चीज़ हो पाना लगभग असम्भव होता ही जा रहा है। जैसे – जैसे आगे समय बढ रहा है वैसे – वैसे कम्प्यूटर की मांग भी बढती जा रही है। कम्प्यूटर हमारे आधुनिक युग मे जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण श्रोत है। कम्प्यूटर के द्वारा इंटरनेट के माध्यम से अधिक मात्रा मे देश – विदेश की जानकारी सुगमता से मिल रही है। आज के समय शैक्षिक संसाधनों और वर्तमान घटनाओं के बारे मे जानकारी के लिए हम कम्प्यूटर का उपयोग कर सकते है। कभी – कभी छात्रो की उपयोगी परीक्षा मे भी Essay on Computer in Hindi मे लिखने के लिए आता है। इसिलिए आज हम उसी लेख मे बारे मे लिखने जा रहे है। जो निश्चित तौर पर बच्चो के लिए सहायक होंगे।

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi) 100 से 200 शब्दो मे

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस है। जो हमारे द्वारा दिये गये डाटा पर काम करके उसका उत्तर हमे प्रदान करता है। कंप्यूटर के द्वारा हम अपने निजी कामो और गोपनियता को सुरक्षित रहते है। कंप्यूटर के माध्यम से हम छोटे एवं बडे उद्योग को भी सुरक्षित रख सकते है। तथा उन उद्योगो का काम सरलता से चला सकते है। आज के इस भागदौड भरे जीवन मे हम इसके माध्यम से बहुत सारे काम कर सकते है। बिक्री और शैक्षणिक गतिविधियों मे भी इसका प्रयोग हम कर सकते है। अत्यधिक उपयोगी एवं सरलता के कारण कंप्यूटर बहुत उपयोगी हो गया है। कंप्यूटर के मेमोरी मे जगह बहुत ज्यादा होती है आप कोई भी चीज़ या अपनी व्यक्तिगत जानकारी बडी आसानी से इसमे रख सकते है। हम कंप्यूटर के द्वारा दुनिया की कोई भी चीज़ बडी आसानी से देख सकते है। तथा इसके द्वारा हम दुनिया के किसी भी कोने मे अपना मेल या और कोई जरूरी चीज़े सुगमता से बहुत ही जल्दी पहुंचा सकते है। आप कंप्यूटर के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने मे पैसा भेज सकते है। तथा आप दुनिया के किसी भी व्यक्ति से बडी आसानी से जुड सकते है।

See also  Mother's Day Essay in Hindi - मदर्स डे पर निबंध

आजकल के इस समय मे कंप्यूटर का इस्तेमाल घर मे, स्कूल मे, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, तथा छोटे बडे व्यवसाय आदि जगह पर इसका उपयोग किया जा रहा है। कंप्यूटर का उपयोग करना बहुत कठिन नही है। जहां इसका उपयोग फायदा देने वाला है। वही इसके कुछ नुकसान भी है। जैसे कि आप की आंखो पर इसका असर कर सकता है, आप का दूसरे काम से मन भी हट सकता है जोकि आपके कर्म मे बाधक है इसिलिए जब तक इसकी जरुरत हो तभी तक इसका प्रयोग करे अन्यथा दूर रहे।

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi) 300 से 400 शब्दो मे

प्रस्तावना

कंप्यूटर एक बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है। आज के इस आधुनिक बदलते परिवेश मे कंप्यूटर इंसान के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। या सीधे शब्दो मे कह सकते है कि कंप्यूटर का उपयोग करना एक आदत सा हो गया है। सभी जगहो पर कंप्यूटर की अनिवार्यता ये दर्शाती है। कि ये अभिन्न अंग हो गया है कंप्यूटर केवल एक जगह नही बल्कि सभी जगहो पर इसका उपयोग बढता ही जा रहा है।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक शक्तिशाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। जो हमारे दिये गये निर्देशों पर काम करके उनका उतर देता है। यह हमारे द्वारा दिये गये डेटा को स्वीकार करके उनको संग्रहीत और संसाधित करके परिणामो मे परिवर्तित करने की क्षमता है।

कंप्यूटर का उपयोग क्या है?

कंप्यूटर हमारे कामो को आसान बनाता है। इसके उपयोग से हम दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी जानकारी बडी आसानी से प्राप्त कर सकते है। यह व्यक्ति की शिक्षा मे बहुत सहायक है आज के इस दौर मे बहुत सारे लोग इन्टरनेट के माध्यम से ही पढाई करते है। कंप्यूटर के उपयोग से ही हम दुनिया मे कही पैसा आदि भेज सकते है कोई भी बडी गणना या किसी भी प्रकार का लेखन आदि मे भी बहुत उपयोगी होता है। इसकी मदद से हम ई- मेल, आनलाइन खरीददारी, डिजीट्ल मारकेटिंग आदि बडी आसानी से कर सकते है।

See also  Holi Essay in Hindi - रंगों का त्‍योहार होली पर हिन्दी मे निबंध

कंप्यूटर की विशेषता

कंप्यूटर की सबसे बडी विशेषता यह है। कि यह बहुत सरल और इसका उपयोग बहुत आसान होता है। कंप्यूटर मे डेटा को रखने की क्षमता होती है। हमारे रोजमर्रा के जीवन मे लगभग बहुत सारे क्षेत्रो मे ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के इस समय मे कंप्यूटर का विशेष उपयोग शिक्षा के क्षेत्र मे ज्यादा किया जा रहा है।

कंप्यूटर उपयोग के नकारात्मक प्रभाव

कंप्यूटर वैसे तो बहुत उपयोगी होता है। परंतु जिस किसी का सकारात्मक प्रभाव होता है। उसका नाकारत्मक प्रभाव भी होता है। कंप्यूटर का लम्बे समय तक एक ही जगह पर बैठकर उपयोग करना आपको कई स्वास्थ सम्बंधी समस्या पैदा कर सकता है। आपको आंखो की समस्या का सामना करना पड सकता है। तथा आपके पीठ दर्द. कमर दर्द और अनिद्रा आदि समस्याओ का उदय भी हो सकता है। अत: कंप्यूटर के नियमित उपयोग मे सावधानी बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

कंप्यूटर आधुनिक युग मे मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी होता जा रहा है। खासकर छात्र के लिए उनके अध्ययन और अध्यापन के लिए बहुत जरूरी हो गया है। आने वाले भविष्य मे कंप्यूटर का प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर का सही समय पर सही उपयोग ही तथा इससे होने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचते हुये इसका उचित लाभ ले सकते है।

Disclaimer-: Hindimesoch.in ब्लॉग मे प्रकाशित किसी भी पोस्ट अथवा चित्र का अधिकारिक दावा नही करता है | अगर इस ब्लॉग मे पोस्ट से सम्बंधित किसी भी लेखन या वीडियो पर आपका कॉपीराइट दिखता है तो हमसे सम्पर्क करें | उक्त सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया जायेगा | कोई भी जानकारी अमल मे लाने के लिये संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.