रक्षा बंधन या राखी भाई – बहन के प्रेम का एक पवित्र त्यौहार है। इसमे बहने अपनी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है तथा भाई उस के बदले बहन की जन्म – जन्म तक रक्षा करने का वचन देता है और कुछ प्यारा सा गिफ्ट भी बहन को भेट करता है।
रक्षा बंधन पर निबंध (500 शब्द)
रक्षा बंधन भारत ही नही पूरे दुनियाभर भारतीयो समुदाय के बीच मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। रक्षा बंधन हिंदू महीने की सावन पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व मनाने मे बहुत सरल परंतु इसके मायने बहुत गहरे होते है। एक दिन बहने सुरक्षा, प्यार और स्नेह के रूप मे अपने भाईयो की कलाई पर राखी बांधती है। जिसके बदले मे भाई अपनी बहनो को कोई उपहार और साथ-साथ हर प्रकार की विपदा और संकट से अपनी बहन को बचाने का संकल्प लेते है।
प्रस्तावना
श्रावण पूर्णिमा मे रक्षा बंधन का पर्व पूरे हर्सौल्लास के साथ मनाया जाता है। रक्षा बंधन का यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है तथा इसका बहुत महत्व है। यह पर्ब प्रमुखत: हिंदुओ का एक प्रमुख त्यौहार है। पूरे भारत वर्ष मे बहुत उल्लास के साथ मनाया जाता है। यही तो एक ऐसा पर्व है जो विशेषकर भाई – बहनो का पर्व है। भाई – बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
रक्षा बंधन कब मनाया जाता है?
प्रत्येक वर्ष की सावन पूर्णिमा के दिन इस पर्व को मनाया जाता है। प्रेम, एकता और विश्वास का प्रतीक यह पर्व भाई – बहन को समर्पित होता है।
रक्षा बंधन मनाने के विधि
इस पर्व मे बहने सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करके पूजा की थाली सजाती है। पूजा की थाली मे रोली, चावल. चंदन. कुमकुम. दीपक और मिठाई आदि रखती है। उसके पश्चात भाई के पूर्ब दिशा की तरह बैठा कर आरती धूप और चंदन तिलक आदि विधि –विधान से पूजन करती है। उसके बाद भाई की दाहिने हाथ की कलाई मे रक्षासूत्र बांधती है तथा उसके बाद मिठा आदि खिलाती है। भाई बहन को उपहार देता है तथा जन्म जन्मो तक बहन की रक्षा करने का बचन भी देता है।
रक्षा बंधन का महत्व
रक्षा बंधन भाई –बहन के प्रेम और विश्वास का एक पवित्र उत्सव है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है जो एक दूसरे के प्रति प्यार, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। रक्षा बंधन का पर्व सदियो से मनाया जाता रहा है। यह पर्व भाई – बहन के स्नेह और प्यार के बंधन मे बांधता है। कहने को तो ये एक धांगे का बंधन है परंतु इस धागे की कीमत पौराणिक इतिहासो मे भी वर्णित है। जो इसके महत्व को और उजागर करती है।
उपसंहार
भाई – बहन के बीच प्यार भी बहुत होता है और खटास भी बहुत परंतु इन सबसे हटकर रक्षाबंधन हमे एक दूसरे के महत्व को बताने का कार्य करता है। रक्षाबंधन बहन और भाई के पवित्र रिश्तो का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। हम सभी लोगो का ये कर्तव्य है कि इस पर्व को बडी धूमधाम मनाना चाहिए। राखी का त्यौहार हिंदुओ का एक सबसे प्रचलित और प्रमुख पर्व है।
![](https://www.hindimesoch.in/wp-content/uploads/2024/01/cropped-favicon-256-1.png)
मेरा नाम अपूर्व कुमार है मैंने कम्प्युटर्स साइंस से मास्टर डिग्री हासिल किया है | मेरा लक्ष्य आप लोगो तक हिंदी मे लिखे हुये लेख जैसे जीवन परिचय, स्वास्थ सम्बंधी, धार्मिक स्थलो के बारे मे, भारतीये त्यौहारो से सम्बंधित, तथा सुन्दर मैसेज आदि सुगमता से पहुचाना है. तथा अपने मातृभाषा हिन्दी के लिये लोगो को जागरूक करना है. आप लोग नित्य इस वेबसाइट को पढ़िए. ईश्वर आपलोगो को एक कामयाब इंसान बनाये इसी कामना के साथ मै अपनी वाणी को विराम दे रहा हूँ. अगर हमारे द्वारा किसी भी लेख मे कोई त्रुटि आती है तो उसके लिये मै क्षमाप्रार्थी हूँ. |
हिंन्दी मे सोच पढने लिये आपका बहुत – बहुत धन्यवाद