Essay on Tree in Hindi – पेड़ों के महत्व पर निबंध

हमे निश्चित रूप से पेड़ों के महत्व के बारे मे लोगो को बताना चाहिए तथा उन्हे जागरूक भी करना चाहिए। पेड़ हमारी धरा के लिए बहुत महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना हमारा जीवन सम्भव नही है। पेड़ हमे शुद्ध हवा प्रदान करते है। पेड़ पशु, पक्षी जीव, जंतु और मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक होते है। इनके द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित किया जाता है। इसलिए आज के समय मे पेड़ों का बचाव और रखरखाव बहुत जरूरी हो गया है। कभी – कभी प्रतियोगी परीक्षा मे भी Essay on Tree in Hindi मे लिखने को आता है। दोस्तो आज हम इस लेख मे पेड़ पर निबंध लिखने जा रहे है जो आप के लिए तथा सभी के लिए पेडो के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत सहायक सिद्ध होगा तथा बच्चे भी अपनी परीक्षा मे इसके बारे मे लिख सकते है।

Essay on Importance of Tree in Hindi (100 शब्द)

पेड़ जीवन को रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका का पालन करते है। इनके द्वारा हमे भरपूर मात्रा मे आक्सीजन मिलता है। अगर हम बात करे पेड़ों के महत्व या उपयोगिता की तो ये हमारे प्रकृति के वरदान है अयुर्वेद मे पेड़ों का भी बहुत महत्व है जितने भी पेड़ हमारे धरातल पर मवजूद है। कही ना कही किसी रूप के औसधि रूप मे ये विद्द्मान है। इनकी रक्षा हमारा धर्म और कर्तव्य भी है। अगर पेड़ ना हो तो जीवन सम्भव नही पेड़ का उपयोग हम बहुत सारी चीज़ो मे करते है जैसे भोजन, ईंधन,घर निर्माण और फर्नीचर आदि अनेक जगह इनका उपयोग होता है।

See also  दहेज़ प्रथा पर निबंध - Essay on Dowry System in Hindi

Essay on Tree in Hindi (200 शब्द)

जीवन के जीने के लिए पेड़ अतिआवश्यक है इसके कारण ही पृथ्वी का संतुलन अभी बना नही तो कब का बिगड गया होता। पेड़ों के बिना हम कभी भी किसी भी तरह से दुनिया की कल्पना नही कर सकते है पेड़ हर प्राणी को सुचारु रूप से जीवन यापन का एक महत्वपूर्ण अंग है पेड़ छोटे से लेकर बडे होने और सूखने तक हर प्रकार से ये किसी ना किसी काम जरूर आता है। अत: हम सबको वृक्ष की रक्षा करनी चाहिए।

पेड़ों की सुरक्षा के लिए हमे उचित उठाने की जरुरत है। तथा संकल्पित ह्कर हम सभी को पेड लगाने की जरुरत है। पेड़ों को बचाना आज के समय मे बहुत बडा चैलेंज बन गया है। क्योकि इसकी देखभाल करने वाला कम और नुकसान करने वाला ज्यादा है।

पेड़ों के द्वारा हमे प्रदूषण को नियंत्रित और आपदाओ से बचने का रास्ता मिलता है इसलिए पेड़ों की सेवा करना भी हमलोगो का मूल उद्देश्य होना चाहिए। पेड़ों को बचाने का मतलब है हम अपने घर और जीवमंडल को बचा रहे है। पेड़ों से हमे धूप मे छाया मिलती है। और हवा मिलती है हवा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पेड़ हमे कभी भी नुकसान नही पहुंचाते अपितु लाभ ही देते है। अगर समय रहते पेड़ों को बचाया नही गया तो ये भविष्य के लिए बहुत खतरा उत्पन्न कर सकते है।

Essay on Tree in Hindi (300 शब्द)

पेड़ों हमारे जीवन का अभूतपूर्व अंग है। जिसके बिना जीवन जीना बिल्कुल अशम्भव सा है। पेड़ हमेशा से ही जडी बूटियो का खजाना रहे है। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसको हम कभी भी नजरअंदाज नही कर सकते है। जो व्यक्ति प्रकृति से प्रेम करता है वो निश्चित रूप से पेड से प्रेम करेगा क्योकि पेड ही प्रकृति की सोभा मे चार चांद लगाते है।

See also  Essay on Navratri in Hindi | नवरात्रि पर निबंध हिंदी में - नवरात्रि पर निबंध लिखने के तरीके

पेड़ के अगनित फायदे है। जिसका वर्णन शब्दो मे बता पाना मुश्किल है। पेड हमे सुंदर छाया प्रदान करते है अगर कही रास्ते मे हम जा रहे है और हमे अधिक धूप लगती है तो हम पेड की छाया ही खोजने लगते है। वहा पेड की छाया मे बैठने से हमारे मन को अधिक शांति मिलती है। तथा मन प्रसन्न हो जाता है। पेड से हमे ठंड वातावरण मिलता है इसकी सीतलता हमारे शरीर और मन को बहुत शांति देती है।

पेड़ के लाभ हर मौसम मे है। ये अनेक गुणो से भरपूर होकर बिना किसी स्वार्थ के हमे निरंतर सेवा दे रहे है इसलिए हमारा भी नैतिक कर्तव्य है कि हम इनकी रखवाली करे और लोगो मे एक जागरूकता आंदोलन चलाये जिससे लोगो को इसके महत्व के बारे मे पता लगे और वो पेड बचाने के लिए आगे आये। पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी है। पानी से होने वाले बहाव से कटने वाली मिट्टी से भी हमारी रक्षा करते है। पेड़ की एक उपयोगिता नही है बल्कि कई सारे लाभ है जिसको हमे समझने की जरुरत है और उसपर अमल लाने की जरुरत है तभी हम लोग पेड की सुरक्षा सही ढंड से करने मे सक्षम हो सकते है।